फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Kurukshetra: पशु बाड़े में युवक को मौत के घाट उतारा, खून से लथपथ मिला शव, इकलौता बेटा था

Sun, 08 Oct 2023 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

32 साल का मलकीत सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था। दूध निकालने के लिए गांव से साइकिल पर खेत में गया था। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मलकीत सिंह। फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रोहटी गांव में पशुओं के बाड़े में खून से लथपथ पशुपालक का शव बरामद हुआ। वह सुबह छह बजे दूध निकालने के लिए खेत में बने पशुओं के बाड़े आया था। यहां किसी ने उसके सिर पर किसी वजनदार चीज से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मलकीत सिंह 32 के रूप में हुई। मलकीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सूचना पाकर डीएसपी पवन शर्मा, थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने भी एकत्रित कराए। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


लखविंद्र सिंह निवासी रोहटी ने बताया कि उसका भतीजा मलकीत सिंह खेतीबाड़ी और पशुपालन का काम करता था। रोजाना मलकीत सुबह छह बजे गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में बने पशुओं के बाड़े में दूध निकालने के लिए जाता था। सुबह भी मलकीत साइकिल पर सवार होकर दूध निकालने के लिए पशु बाड़े में गया था।

यहां से वह काफी देर तक नहीं लौटा तो करीब सवा नौ बजे वह अपने बेटे के साथ बाड़े में पहुंचा। यहां मलकीत का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर, गर्दन और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सिर में किसी वजनदार चीज मारकर उसकी हत्या की गई थी। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


घसीटने के मिले निशान
लखविंद्र सिंह ने बताया कि बाड़े और बरामदे में खून बिखरा हुआ था। बरामदे में शव घसीटने के निशान भी मिले हैं। साथ ही मलकीत की साइकिल और डोली भी बरामदे में ही पड़ी मिली। किसी ने पुरानी रंजिश के चलते मलकीत पर हमला करके बड़ी बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया।

साइकिल पर बाड़े की तरफ आता दिखा
पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि खूनी का कोई सुराग हाथ लग जाए। पुलिस के हाथ गांव के नजदीक से एक सीसीटीवी फुटेज लगी है। इसमें मलकीत सुबह के समय साइकिल पर बाड़े की ओर आता दिखाई दे रहा है। पुलिस अन्य जगह से भी फुटेज खंगाल रही है।

तीन टीम कर रही मामले की जांच
थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की छानबीन के लिए थाना झांसा पुलिस टीम के अलावा सीआईए-एक और सीआईए-दो टीम को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें