फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ट्रक ने क्यों किया फायर

Wed, 03 Jun 2015 12:51 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आवाज में स्टीरियों चलाने से मना करने पर गांव सोढी में एक ट्रक चालक ने फायर कर दिए।
विज्ञापन


सौभाग्यवश इस घटनाक्रम में किसी को गोली-छर्रा नहीं लगा। फायर करने के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पिपली पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक ड्राईवर की तलाश शुरु कर दी है।

ट्रक चालक ने जिस हथियार से फायर किया वह लाइसेंसी या गैर लाइसेंसी पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस में दी शिकायत में गांव सोढी निवासी हरप्रीत कौर पत्नी सोहन सिंह ने बताया कि ट्रक चालक  हरजिंद्र पुत्र अवतार ने गली में ट्रक खड़ा करके तेज आवाज में स्टीरियो पर गाने चलाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर हरजिंद्र ने हवाई फायर किए और वहां से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। समाचार लिखे जाने तक हरजिंद्र फरार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें