फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों में विस्फोट से आतिशबाज की मौत, बेटा जख्मी

Wed, 03 Jun 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर के गढ़वाई टोला में मंगलवार को सुबह एक मकान में रखे पटाखों में विस्फोट से आतिशबाज की मौत हो गई। वह शादी समारोहों में आतिशबाजी छुड़ाने का काम करता था। हादसे में उसका मासूम बेटा भी झुलस गया। 
विज्ञापन


गढ़वाई टोला निवासी भूरा(60) की पत्नी सीमा बेगम ने बताया कि उसके पति बाबरपुर-औरैया से आतिशबाजी खरीदकर लाते थे और उसे शादी समारोहों में छुड़ाने का काम करते थे। जिसे परिवार का भरण-पोषण होता था।

बगैर छत के कमरे में आतिशबाजी रखी जाती थी। मंगलवार को सुबह वह अलमारी में आतिशबाजी रख रहे थे। तभी एक गोला गिरकर फट गया।

जिसमें पति और पुत्र अलतमस(8) झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जख्मी पिता, पुत्र को पीएचसी पहुंचाया।

जहां से भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।  जानकारी मिलने पर एसपी सभाराजसिंह व डीएसपी नरेशचंद्र वर्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौका मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। थाना इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें