पुलिस ने चोरी करके तारकोल बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुनील कुमार प्राइवेट कंपनी के टैंकर पर ड्राइवर है। वह पानीपत से टैंकर में तारकोल लेकर पठानकोट सप्लाई करता है। खानपुर कोलियां में कर्मवीर की तारकोल बनाने की फैक्ट्री है। सुनील कुमार ने कर्मवीर के साथ मिलकर टैंकर से 50 किलो तारकोल टैंकर से चोरी करके कर्मवीर सिंह को बेच दिया।
पुलिस ने टैंकर ड्राइवर सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। चोरी का तारकोल खरीदने वाला कर्मवीर गिरफ्त से बाहर है। चोरी के तारकोल की कीमत करीब 3000 रुपये है। आरोपी को अदालत में को पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।