स्मॉग के चलते जम्मू डिपो की बस रविवार की रात लगभग 12 बजे जीटी रोड पपर एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में जम्मू निवासी बस चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
सदर थाना पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े 12 बजे जीटी रोड पर यह घटना हुई। आईओ रामचंद्र ने बताया कि जीटी रोड पर बीच सड़क पर ट्रक खड़ा था। इसी बीच अंबाला से दिल्ली जा रही जम्मू डिपो की बस आई और इस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक जम्मू निवासी बलदेव राज पुत्र मोहन लाल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में जितेंद्र नाम का एक यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बलदेव राज का शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी में रखवा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से छाए स्मॉक के कारण जीटी रोड पर कई वाहन आपस में टकरा चुके हैं। शाहबाद जीटी रोड पर हुई दो दिन पहले हुई घटना में भी कई लोग घायल हुए थे।