फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी से गायब छात्र को नेपाल से लाई पुलिस

Sat, 14 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में मेकेनिकल संकाय में तृतीय वर्ष का संदिग्ध हालत में गायब हुआ छात्र नेपाल से मिल गया है। छात्र को नेपाल के जिला नेपालगंज से लेकर वापस देर शाम पुलिस कुरुक्षेत्र पहुंची और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। छात्र डिप्रेशन में बताया जा रहा है। साथ ही प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि एनआईटी छात्र ने खुद ही सारी साजिश रची थी और किसी ने उसके साथ मारपीट आदि नहीं की।
विज्ञापन


उसने स्वयं ही हाथ पर ब्लेड मारे और उसके बाद खून को इस कदर बिखेरा कि पुलिस, एनआईटी प्रशासन और परिजन सभी चिंतित हो गए। पुलिस के अनुसार क्राइम और क्रिमिनल्स पर आधारित वीडियो गेम्स खेलते खेलते मिस्ट्री सोल्व करने के चक्कर में खुद ही मिस्ट्रियस हो गया था। छात्र मूल रूप से भिवानी जिले के सिवानी इलाके के नलोई गांव का निवासी है।

मामले के अनुसार एनआईटी के मेकेनिकल ब्रांच में भिवानी जिले के नलोई गांव का निवासी विकास पुत्र पृथ्वी सिंह मेकेनिकल ब्रांच में बीटेक कर रहा है। वह एनआईटी के हॉस्टल नंबर-10 के विश्वेश्वरैया भवन के कमरा नंबर बी-142 में रहता है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की शाम को लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए गया था, लेकिन कमरे में वापस नहीं लौटा। शनिवार को भी वह हॉस्टल में नहीं पहुंचा तो उसके सहयोगियों को चिंता हुई और उन्होंने इस बारे में हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी।
विज्ञापन


बाद में सूचना मिलने पर विकास के पिता पृथ्वी सिंह और अन्य परिजनों के अलावा पुलिस भी पहुंच गई। छात्र की तलाश के लिए एसपी सिमरदीप सिंह के आदेश पर सीआईए-2 और थाना केयूके एसएचओ की टीम का गठन किया। दोनों टीमों ने लगातार छानबीन की। पुलिस को वीरवार को सूचना मिली थी कि छात्र विकास सिंधू नेपाल में है। सूचना मिलते ही छात्र के परिजन और सीआईए-1 की टीम वहां रवाना हो गई और शुक्रवार देर शाम उसे लेकर वापस कुरुक्षेत्र पहुंच गई। पुलिस ने छात्र को परिजनों के हवाले कर दिया है।

वीडियो गेम्स ने बना दिया मिस्ट्रीयस ब्वाय
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सारी साजिश स्वयं विकास सिंधू ने ही रची थी। विकास को वीडियो गेम्स खेलने का कुछ ज्यादा ही शौक है। वह वीडियो गेम्स में अधिकतर ऐसे गेम्स खेलना पसंद करता है जिनमें कोई न कोई क्रिमिनल मिस्ट्री को सोल्व करना होता है। इसी शौक के चलते वह धीरे धीरे उन मिस्ट्री में रहने लगा और खुद ही मिस्ट्री तैयार कर ली। पुलिस का कहना है कि इसी के चलते उसने खुद को गायब करने की मिस्ट्री तैयार कर ली। उसने अपने एक दोस्त का मोबाइल उठा लिया।

दोस्त ने पूछा तो उसने दोस्त को मोबाइल न होने की बात कह दी। बस इसी तामझाम के बीच उसने स्वयं के हाथ पर ब्लेड से कट मारे और चारों ओर कमरे में खून के छींटे बिखेर दिए ताकि पुलिस अथवा परिजनों को शक हो कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। इसके बाद वह अपना मोबाइल यहीं छोड़ कर निकल गया। इतना ही नहीं कमरे का दरवाजा भी उसने काफी अलग हट कर सजाया हुआ है जो स्वयं ही मिस्ट्रीयस सा दिखाई देता है। कमरे में भी काफी कुछ पुलिस को मिस्ट्रियस सा ही दिखाई दिया।

ऋषिकेश में बेच दिया दोस्त का मोबाइल
थाना केयूके प्रभारी एसएचओ ओम प्रकाश ने बताया कि एनआईटी से निकलने के बाद विकास यहां से हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश पहुंच गया और उसने वहां अपने दोस्त का मोबाइल भी बेच दिया। वहां से निकलकर वह आगे नेपाल बॉर्डर के जिला नेपालगंज में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि विकास पढ़ाई में काफी इंटेलीजेंट है। यह सारा खेल रचने के बाद वह स्वयं डिप्रेशन में आ गया और वह छह नवंबर की रात को ही वहां से चला गया था।

वर्जन ...
विकास के नेपाल में होने की सूचना के बाद उसे नेपाल स्थित नेपालगंज से ले आए हैं और परिजनों को सौंप दिया है। छात्र ने स्वयं ही पुलिस को गच्चा देने के लिए पूरी साजिश रची थी। उसने खुद को ब्लेड मारकर खून निकाला था और दोस्त का मोबाइल लेकर गायब हो गया था। छात्र काफी डिप्रेशन में है। वीडियो गेम्स खेलते हुए उसने स्वयं को गायब करने की मिस्ट्री रची थी।
ओम प्रकाश, एसएचओ, थाना केयूके, कुरुक्षेत्र।
------------------------------
एनआईटी का एक और छात्र गायब
एनआईटी के एक छात्र को जहां पुलिस नेपाल से वापस लेकर आई है, वहीं दिवाली से एक दिन पहले एनआईटी का ही एक और छात्र संदिग्ध हालत में गायब हो गया है। छात्र मूलरूप से पंजाब के जिला संगरूर में लोंगोवाल का रहने वाला है और उसके पिता और मां कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एनआईटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र अभिषेक जैन संदिग्ध हालत में दिवाली से एक दिन पूर्व मंगलवार को गायब हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास बुधवार को सूचना आई कि अभिषेक कहीं गायब हो गया है। उसके पिता प्रदीप जैन और मां जो लोंगोवाल में ही प्रोफेसर हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि अभिषेक दिवाली पर घर आने के लिए एनआईटी से निकला था।

वह एनआईटी के हॉस्टल नंबर 7 में रहता है और पढ़ाई में काफी होशियार है। उसके पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को अभिषेक ने घर पर फोन कर कहा था कि वह रास्ते में है और दिवाली पर घर आ रहा है। इसके बाद 10 नवंबर की शाम तक उन्होंने उसका इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। उसके फोन पर संपक करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ जा रहा है।

उन्होंने रातभर इंतजार किया और वह नहीं आया तो वे बुधवार को सीधे कुरुक्षेत्र पहुंचे। चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अभिषेक के पिता प्रदीप जैन के बयान पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और छात्र की तलाश की जा रही है। वहीं, एसएचओ केयूके ओमप्रकाश और सीआईए-1 प्रभारी अमन कुमार की टीमें छात्र की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें