लूट मंदिर में लूट के बाद जांच करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
लाडवा में चोरों ने रविवार देर रात कुरूक्षेत्र-सहारनपुर रोड स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर में चौकीदार को बंधक बनाकर मंदिर के दानपात्र में रखी दानराशि लूट ली। जानकारी अनुसार रविवार रात तीन नकाबपोश चोरों ने मंदिर के चौकीदार को बंधक बना लिया और चौकीदार को एक कमरे में बंद करके मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे का ताला तोड़कर वहां रखे दानपात्र से दान राशि लूट ली।
मंदिर कमेटी के प्रधान सतप्रकाश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार देर रात को मंदिर के चौकीदार ने मोबाइल पर मंदिर में चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में रखे दानपात्र से दानराशि चोरी कर ली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा चौकीदार से पूछताछ की और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।