फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की मां को बंधक बना लूटे गहने और नगदी

Sat, 29 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
जानकारी देती डॉक्टर की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहोवा कस्बे में तीन बदमाशों ने शुक्रवार अलसुबह 3 बजे प्राइवेट अस्पताल के डॉ. सुदर्शन चुघ के घर उनकी मां को बंधक बनाकर 13 लाख के गहने और 2 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने उनकी माता से मारपीट भी की और चाकू से वार कर घायल कर दिया। आरोपियों के चले जाने के बाद किसी तरह डॉक्टर की मां ने अपने आप को खोला और घटना की जानकारी परिवार को दी। जानकारी मिलते ही डॉ. सुदर्शन चुघ ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद एसएचओ देवेंद्र कुमार व चौकी इंचार्ज फूल सिंह ने मौके का मुआयना किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए। चुघ की माता कृष्णावंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह लगभग 3 बजे तीन अज्ञात युवकों ने उसके कमरे में घुसकर चाकू की नोक पर उसको धमकाते हुए बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसको चाकूू से घायल भी कर दिया। लुटेरों ने उसके मुंह पर टेप लगा दी और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ उसमें से 2 लाख रुपये की नगदी व लगभग 13 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। उन्होंने बताया कि वे साथ लगते कमरे में भी गए लेकिन वहां डॉक्टर सोए हुए थे। उस कमरे में कोई हरकत नहीं की।

लूट की सूचना मिलने के बाद एसपी सिमरदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना कर जानकारी हासिल की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आदेश दिए कि वे जल्द से जल्द वारदात को अंजाम देने वाले तीनों लुटेरों को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन

बता दें कि 13 अक्तूबर को भी देर रात को कस्बे में कैथल रोड पर स्थित सरस्वती डेंटल क्लीनिक पर दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट की थी। यहां मरीज बनकर आए इन बदमाशों ने दांत में दर्द के बहाने डॉ. वीरेंद्र ढांडा पर पिस्तौल तान उसकी जेब व काउंटर से हजारों रुपये लूट ले गए थे। इस घटना के बाद से ही कस्बे में बदमाशों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है और अब फिर हुई वारदात से हर कोई सहमा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें