फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: लूटपाट के दोषियों को सात-सात साल कठोर कैद, शराब पिलाकर बुजुर्ग के साथ की थी वारदात

Sat, 08 Jun 2024 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

दो साल पहले बुजुर्ग को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करने के आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है। दोषियों को कोर्ट ने सात-सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो साल पहले बुजुर्ग को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करने के आरोपियों को अदालत ने सात-सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी धर्मबीर व संदीप निवासी साढ़े 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषियों ने बुजुर्ग को लिफ्ट देकर वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


थाना केयूके में 10 जून 2022 को दर्ज शिकायत में जय भगवान निवासी सेक्टर-3 ने बताया था कि 10 जून को सुबह उसके पिता चुडिया राम एसवाईएल नहर के पास बेहोशी की हालत में मिले थे। नौ जून को उसके पिता प्रजापति धर्मशाला के पास से बाइक सवार के साथ लिफ्ट लेकर ढांड की तरफ जा रहे थे।

रास्ते में एसवाईएल नहर के पास आरोपियों ने उसके पिता को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी थी। उसके बाद आरोपी उसके पिता से सोने की अंगूठी, सोने की मुरकी तथा जेब से 600 रुपये लेकर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और सीआईए-दो ने जांच करते हुए आरोपी धर्मबीर व संदीप को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जिला न्यायवादी मैनपाल ने बताया कि मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरेंद्र शर्मा की अदालत ने गवाहों व सुबूतों के आधार पर आरोपी धर्मबीर व संदीप को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए सात-सात वर्ष का कठोर कारावास व साढ़े 10-10 हजार रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषियों को छह माह के कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें