फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मिली विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, परिवार सहमा

Fri, 29 Mar 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। घटना के बाद से उनका परिवार काफी सहमा हुआ है। घटना तीन फरवरी रात करीब सवा नौ बजे की है। आरोपी ने विदेशी नंबर से दो बार कॉल करके गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना सदर में दर्ज शिकायत में सुशील राणा निवासी सेक्टर-पांच ने बताया कि वे वर्तमान में भाजपा में जिला उपाध्यक्ष है। उनकी किसी से कोई रंजिश या झगड़ा नहीं है। तीन फरवरी रात करीब सवा नौ बजे पर उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से काॅल आई थी। काॅल करने वाले उनका नाम पूछकर उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने धमकाया। आरोपी ने अपना नाम पिहोवा से परविंद्र बताया था। उसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया था, मगर फिर दोबारा उसने कॉल करके उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अन्य नंबर से भी कॉल की, मगर डर कारण उसने कॉल नहीं उठाई।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कॉल करने वाले के नंबर को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें