फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: स्टेडियम में प्रेक्टिस करने गई बच्ची पर पिटबुल का हमला, गंभीर, पीजीआईएमएस में भर्ती कराया

Fri, 29 Mar 2024 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

घायल बच्ची को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। पिता ने जानबूझकर हमले का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिटबुल मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर पिटबुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में उपमंडल के गांव निलौठी में एक 13 वर्षीय बच्ची पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए परिजनों द्वारा नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में रेफर कर दिया गया। मामला 28 मार्च सुबह का है।

विज्ञापन


बच्ची के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिशन उनकी बेटी पर कुत्ते से हमला करवाने का आरोप लगाया है। थाना आसौदा पुलिस ने शिकायत पर पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना आसौदा पुलिस को दी शिकायत में घायल बच्ची के पिता प्रवीण ने बताया कि 28 मार्च को वह अपनी बेटी को गांव के खेल स्टेडियम में ज्वेलियन थ्रो की प्रेक्टिस कराने के लिए लेकर गए थे। सुबह करीब 7 बजे गांव का विजय अपने पिटबुल कुत्ते के साथ वहां आया। आरोप है कि अपने कुत्ते से उसकी बेटी पर हमला करवा दिया।
विज्ञापन


कुत्ते के हमले से बेटी तनवी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रवीण का कहना है कि कुत्ते द्वारा जहां पर हमला करवाया गया है वह एक सार्वजनिक स्टेडियम है और गांव के काफी संख्या में बच्चे खेलने के लिए आते हैं। यह हमला एक सुनियोजित हमला है। प्रवीण का आरोप है कि विजय का परिवार उनके परिवार से पहले से ही रंजिश रखता है।

इसी रंजिश के तहत यह हमला करवाया गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आसौदा पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

निलौठी गांव निवासी प्रवीण कुमार द्वारा उनकी बेटी पर पिटबुल कुत्ते से हमला करवाने की शिकायत दी गई है। आरोप गांव के ही विजय कुमार पर लगाया है। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। -सुनील कुमार, एसएचओ, आसौदा थाना, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें