फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

Wed, 26 Aug 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को लाडवा में कुरुक्षेत्र-सहारनपुर रोड पर अवैध निर्माण ढहाए।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय के आदेश पर डीटीपी रामकुमार की अगुवाई में विभाग की टीम लाडवा पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। लाडवा के नायब तहसीलदार साहब सिंह को कारवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

लोगों के द्वारा निर्माण ढहाने की कारवाई का विरोध किए जाने की आशंका से लाडवा व कुरुक्षेत्र से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया था।

अवैध निर्माण को ढहाने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई थीं। विभाग की टीम ने कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर मुकंद राइस मिल और इसके पास ही स्थित एक टाइल निर्माण यूनिट के अवैध निर्माण को ढहाया।
विज्ञापन


इस दौरान राइस मिल के गेट के अतिरिक्त सड़क की तरफ की चार दीवारी, कमरे, राइस मिल के चावल का बिक्री केंद्र ढहा दिया। टाइल फैक्टरी की सड़क वाली चार दीवारी ढहाई गई।

डीटीपी रामकुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर राजमार्गों पर तीस मीटर के दायरे में आने वाले और वर्ष 2009 से पहले किए गए निर्माण को नियमित कराने के लिए नोटिस दिए गए थे। इन नोटिसों के बाद कई लोगों ने नियमों को पूरा कर निर्माण नियमित करा लिए थे।
विज्ञापन


लेकिन, कुछ लोगों ने नोटिसों पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे लोगों के निर्माण ढहाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीम में रामकुमार डीटीपी, जेई सुरेश पाल, पटवारी अनिल कुमार आदि अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें