Kurukshetra: सिख गुरु बाबा दीप सिंह की फोटो की बेअदबी का मामला, समाज के लोगों में रोष
Wed, 08 Mar 2023 09:44 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
कुरुक्षेत्र में सिख गुरु बाबा दीप सिंह की फोटो के साथ बेअदबी मामले में सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई है, जिसमें केवट बाबा दीप सिंह की फोटो को 5 से कुचल रखा है। इससे सिख समाज में रोष फैला है।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सिख गुरु बाबा दीप सिंह की फोटो के साथ बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया। जिससे सिख समाज में रोष फैल गया है। घटनाक्रम को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई है, जिसमें युवक बाबा दीप सिंह की फोटो को पांव से कुचल रहा है। इससे सिख समाज में रोष फैला हुआ। देर रात को ही सिख नेता कमलजीत सिंह अजराना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों थाने में पहुंच कर शिकायत दी।
विज्ञापन
एसपी के मिलने के बाद दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने मामले पर संज्ञान नहीं लिया तो देर रात को ही लोग एसपी से मिले और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। उधर आरोपियों की मेडिकल जांच भी कराई गई जहां पर भी युवक को बचाने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग सिविल अस्पताल पहुंच गए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं तो सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में गुरुद्वारा छठी पातशाही में एकत्रित होंगे। जहां पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। सिख नेता कमलजीत सिंह अजराना ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को माफ नहीं किया जा सकता यह पूरे सिख समाज के लिए चिंता का विषय है।