फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, बेटी घायल

Fri, 18 Sep 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर अंतर्गत गांव आलमपुर में बृहस्पतिवार दोपहर के समय संदिग्ध हालत में एक युवती गोली चलने से घायल हो गई। घायल हालत में उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


थाना शहर अंतर्गत गांव आलमपुर में बृहस्पतिवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां के निवासी सुरेश कुमार के घर में गोली चल गई और उसकी बेटी अनु (27) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया, चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों का कहना है कि लोडेड रिवाल्वर की सफाई करते हुए ही गोली चली है और अचानक लड़की को लग गई। जिससे वह घायल हो गई। पिस्तौल से चली गोली अनु के पेट में लगी है।
विज्ञापन


वर्जन ...
मामले की सूचना मिलते ही जांच के लिए टीम को भेज दिया गया है। बयान दर्ज होने के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, सुभाष मंडी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें