फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस कांस्टेबल को भारी पड़ा बाइक सवार को रोकना

Fri, 18 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सलारपुर रोड स्थित डीएन गर्ल्स कॉलेज के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकना महिला पुलिस कर्मचारी को भारी पड़ा। रोकने का इशारा मिलते ही बाइक सवार ने बाइक की गति बढ़ाई और महिला पुलिस कर्मचारी को धक्का मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बाइक सवार को रोकने का प्रयास कर रही महिला कांस्टेबल रोड के बीच में जा गिरी, जब तक वह संभलती तब तक युवक वहां से नौ दो ग्यारह हो गया था। मौके पर मौजूद महिला एएसआई ने वीटी कर अलर्ट कर दिया, लेकिन दोपहर बाद तक भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
 
हुआ यूं कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय डीएन गर्ल्स कॉलेज के पास मनचलों पर शिकंजा कसने और वाहनों की चेकिंग के लिए महिला थाना की एंटी ईव टीजिंग स्टाफ की टीम में तैनात एएसआई प्रवीण कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद थी। इस दौरान महिला कांस्टेबल अमनदीप रोड पर तैनात होकर बाइक सवारों को वाहन रोकने का इशारा कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और उसे कांस्टेबल अमनदीप ने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


बाइक रोकी फिर बढ़ा दी एकदम स्पीड
इशारा मिलने पर युवक ने बाइक को रोका तो, लेकिन रोकते ही युवक ने एकदम से बाइक की स्पीड बढ़ा दी। महिला कांस्टेबल अमनदीप ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक उसे साइड मार कर फरार हो गया। साइड लगते ही अमनदीप रोड के बीच में कुहनी के बल जा गिरी और चोटिल हो गई। किसी तरह खुद को संभाल कर महिला कांस्टेबल खड़ी हुई, लेकिन उसकी कुहनी में चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यदि उसी समय कोई वाहन आ जाता तो महिला कांस्टेबल के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

वर्जन
महिला कांस्टेबल को साइड मारने वाले की तलाश की जा रही है। यह मामला काफी गंभीर है और इस मामले में महिला कांस्टेबल के बयान पर सुभाष मंडी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आरोपी युवक की बाइक नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। ऐसे आरोपियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

नूपुर बिश्नोई, डीएसपी एवं महिला सेल प्रभारी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें