फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसुध कर बुजुर्ग से लूटे एक लाख रुपये

Mon, 05 Sep 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को बेसुध कर एक लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए जबकि बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसके अस्पताल दाखिल करवाया गया। पीड़ित के भाई हरपाल सिंह की शिकायत के आधार पर लाडवा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसके साथ ही वहीं डेरे से बुजुर्ग की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
विज्ञापन


खेड़ी दाबदलान निवासी हरपाल सिंह ने  शिकायत में कहा कि उसका भाई प्रीतपाल शनिवार को गांव से अपनी मोटरसाइकिल पर लाडवा आया था। यहां ओरिएंटल बैंक से उसने लगभग 11 बजे एक लाख की राशि निकलवाई और घर के लिए चल पड़ा। अज्ञात युवकों ने रास्ते में उसे बेसुध कर उससे एक लाख लूट लिए। डेरा लाडवा से किसी ने उनको प्रीतपाल के बेसुध हालत में होने की सूचना दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उससे लाडवा के एक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रीतपाल जिस मोटरसाइकिल पर लाडवा आया था, वह भी कुछ दूरी पर मिली। उन्होंने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें