फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात धारदार हथियार से किसान की हत्या

Fri, 13 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की रात घर से माथा टेककर खेतों की ओर गए किसान को यह नहीं पता था कि वह अब दोबारा अपने बच्चों का दीदार नहीं कर पाएगा। दीपावली की रात थाना सदर के अंतर्गत गांव मुनियारपुर में अपने ही खेतों में किसान का शव मिला। शव पर धारदार हथियार से अनेक वार किए जाने के निशान है। यहीं नहीं पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय किसान को 50 फिट खेतों में घसीटा भी गया है।
विज्ञापन


वहीं मृतक के पास खाली शराब की बोतलें भी पड़ी हुई मिली है। मामले की जांच में डीएसपी सहित सदर थाना पुलिस की टीम जुट चुकी है। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, फॉरेंसिक और डॉग स्कवायर्ड की टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव मथाना का रहने वाला 40 वर्षीय कृष्ण दीपावली की रात अपने घर पर माथा टेककर गांव मुनियारपुर में अपने खेतों को देखने देर रात गया। घरवालों को लगा कि ये कुछ ही देर में वापस आ जाएगा लेकिन वह नहीं आया। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 5 बजे खेत की ओर मजदूर गए तो वहां देखा कि लहूलुहान हालात में किसान कृष्ण गिरा पड़ा है और उसकी छाती, सिर, गर्दन और अन्य जगहों पर चोट के निशान लगे हुए है।
विज्ञापन


मजदूर ने दौड़कर मृतक के भाई बलविंद्र व राजू को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मृृतक के परिवारजन खेतों की ओर दौड़े। जब तक वे खेत तक पहुंचतेे, तब तक उनका भाई कृष्ण दम तोड़ चुका था। जिसके बाद से गांव के किसी मौजिज व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।
 
इसके बाद डीएसपी गुलिया समेत सदर थाना के पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं फॉरेंसिक जांच टीम व डॉग स्कवॉयर्ड टीम भी साक्ष्य  जुटाने पहुंच गई थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है। मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था और मृतक  अपने पीछे एक लड़का, एक लड़की को छोड़ गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी का रोकर बुरा हाल है और बच्चों को लगता है कि उनके पिता खेत में गए है अभी वापस आएंगे। 

खेतों को देखने के लिए गया था भाई
मृतक किसान के भाई बलविंद्र सिंह व राजू ने बताया कि उसका भाई दीपावली को देर रात को खेतों की तरफ गया था। सुबह उनके खेत में काम करने वाले मजदूर ने बताया कि खेतों मे लहूलुहान हालात में पड़ा है। जब तक हम पहुंचे वह मर चुका था और पास में एक कस्सी भी पड़ी हुई थी।

क्या कहना है थाना सदर इंचार्ज का
सदर थाना इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि हत्या के मामले का 48 घंटे में खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए है। यहीं नहीं इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि वारदात के आसपास किसान को करीब 50 फिट तक खेत में घसीटा भी गया है। उन्होंने कहा कि अभी मृतक को एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले पर से पर्दा उठ पाएगा। डीएसपी रमेश गुलिया ने बताया की वीरवार सुबह जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मौके से एक कस्सी भी बरामद हुई है। इसके अलावा घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें भी मिली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें