फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमछे से गला घोंट महिला की हत्या

Fri, 13 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली से सटी ब्रह्मपुरी में गमछे से गला घोंटकर 25 वर्षीय महिला की हत्या कर युवक फरार हो गया है। मंगलवार को ही खुद को दंपति बताकर युगल ने कमरा किराए पर लिया था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


दस नवंबर को बुजुर्ग महिला सरस्वती पत्नी स्वर्गीय शंकर के घर एक युगल पहुंचा। खुद को दंपति बता रहे युगल ने दो हजार रुपये प्रतिमाह पर उनके घर कमरा किराए पर लिया। महिला ने जब पहचान पत्र मांगा तो खुद का नाम रवि बता रहे युवक ने बताया कि वह ऑटो चलाता है ओर फिलहाल कनखल में रहता है। वह पहचान पत्र लाकर दे देगा। बुजुर्ग ने युगल के हाथ में दो तीन बैग देखकर विश्वास कर चाभी दे दी। फिर महिला दीपावली की खरीददारी करने बाजार जाने की बात कहकर निकल गई। बुुजुर्ग जब शाम को लौटी तो देखा कि कमरे पर ताला लटका था। महिला ने सोचा कि दंपति शेष सामान लेने गए होंगे।

दिवाली के दिन भी जब युगल नहीं पहुंचा तब दोपहर करीब तीन बजे बुजुर्ग ने खिड़की पर लगा पर्दा हटाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला जमीन पर पड़ी थी। बुजुर्ग ने पड़ोसियों को बुलाया। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी भी पहुंच गए। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। गमछा बुरी तरह से गर्दन से लिपटा हुआ था और कमरे में कपड़े के बैग पड़े थे। पूछताछ में बुजुर्ग महिला ने बताया कि रवि नाम का युवक महिला को अपनी पत्नी कविता के नाम से संबोधित कर रहा था। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को ही महिला की हत्या कर दी होगी। मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा  रही है।
विज्ञापन


कई दिन से हरिद्वार में था युगल
हरिद्वार। युगल पिछले कई दिन से हरिद्वार में था। घटनास्थल से जिला अस्पताल की एक पर्ची मिली है। ये पर्ची छह नवंबर की है ओर उस पर महिला का नाम कविता लिखा है। पुलिस नौ नवंबर की देहरादून से हरिद्वार आने की रोडवेज बस की टिकट मिली है। इससे यह साबित होता है कि युगल कहीं न कहीं यहां ही रह रहा था। पुलिस अब रोडवेज बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।

भाईयों के लिखे नाम
महिला के हाथ पर उसके भाईयों के नाम गुदे हैं। लिखा है ‘मेरे प्यारे भईया सुनील ओर मनीष’। ये भी एक महत्वपूर्ण क्लू है।

पुलिस को घटनास्थल से मिला क्लू
हरिद्वार। यूं ही नहीं कहा जाता कि कातिल कोई न कोई क्लू छोड़ जाता है। वह क्लू ही पुलिस की राह आसान कर देता है। इस बार भी कुछ ऐसा महत्वपूर्ण क्लू हरिद्वार पुलिस के हाथ लगा है लेकिन पुलिस अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सोची समझी साजिश के तहत महिला की हत्या की गई है। पहले तो कातिल ने हरिद्वार की भौगोलिक स्थिति को जाना समझा। फिर उसने उस इलाके को चुना जहां उसे आसानी से कमरा किराए पर मिल सकता था। क्योंकि वह कई दिन से हरिद्वार में रह रहा था।

यह जिला अस्पताल की पर्ची एवं रोडवेज के टिकट मिलने से शीशे की तरफ साफ है। ब्रह्मपुरी में उसे आसानी से कमरा किराए पर मिल गया। पहचानपत्र मांगने पर कातिल ने चाल चली और बुजुर्ग को यह कहकर टाल दिया कि वह पहचान पत्र लाकर दे देगा। वह कनखल के बारे में भी जानता था यह उसने बुजुर्ग महिला से कहा था कि वह कनखल में किराए पर रहता है। इसके अलावा दंपति न अपना कोई मोबाइल फोन नंबर भी नहीं दिया। उसे अपना मकसद पूरा करने में चंद घंटे ही लगे क्योंकि बुजुर्ग बाजार चली गई थी। लेकिन घटनास्थल से एक बड़ा सुराग पुलिस के हाथ लग गया है। यह सुराग सीधे पुलिस को कातिल के पास ले जा सकता है ऐसा लगभग लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें