फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 10 लाख, मना करने पर घर भेजी पेन ड्राइव

Fri, 22 Sep 2023 07:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

आरोपी ने रिश्तेदार के घर की गलियों का वीडियो भी भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पैसे के लिए  दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कंपनी कर्मी से 10 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर पैसे देने की धमकी दी। इनकार करने पर आरोपी ने उसके घर पेन ड्राइव में उसके रिश्तेदारी के घर के आसपास की वीडियो डालकर भेज दी। 

विज्ञापन


थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में कर्मी ने बताया कि 16 सितंबर को शाम 4:14 मिनट पर उसके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से अश्लील वीडियो आया, जिसके नीचे कॉल मी लिखा था। उसने इस नंबर पर कॉल किया तो आरोपी की उसके साथ कोई बात नहीं हुई।

बाद में व्हाट्सएप कॉल करने पर आरोपी ने कॉल उठाकर उसे इस अश्लील वीडियो को उसके सगे-संबंधियों को भेजने और इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस एवज में उसने 10 लाख रुपये मांगे। उसने रुपये देने से मना किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


गत दिवस गुरुवार को दोपहर 1:36 मिनट पर दो अन्य मोबाइल नंबरों से कॉल कर फोन करने वाले ने कहा कि तेरे घर के गेट के पास कुर्सी रखी है वहां पर तेरे लिए सामान पड़ा है। उसने देखा तो घर के गेट के पास रखी कुर्सी के नीचे एक पॉलिथीन में एक पेन ड्राइव और दो ओटीजी पड़ी थी।

पेन ड्राइव को लैपटॉप में लगाकर देखा तो उसमें उसके एक रिश्तेदार के घर के आस पास की गलियों की वीडियो व 10 लाख रुपये की डिमांड लिखी हुई थी। इसमें 10 लाख रुपये देने के लिए दो दिन का टाइम दिया गया था। इसके साथ 2-3 अश्लील वीडियो भी थे। उसके बाद दोबारा कॉल कर कहा कि देख लिया सामान क्या है और 10 लाख रुपये न देने पर वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी है। 

मामले की जांच जारी : रविंद्र
सदर थाना प्रभारी का जिम्मा संभाले रहे रविंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें