फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: अवैध संबंधों में रोड़ा बने चचेरे भाई की हत्या कर शव गेहूं के खेत में दफनाया, बाइक नहर में फेंकी

Wed, 15 Feb 2023 04:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

आरोपी युवक के मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। वारदात में आरोपी का एक रिश्तेदार भी शामिल है। मृतक की बाइक भी नहर में फेंकी गई। शक के आधार पर सीआईए ने आरोपी से पूछताछ की तो राज खुला।
विज्ञापन
मृतक के शव को निकालते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अवैध संबंधों में रोड़ा बने चचेरे भाई की हत्या कर शव गेहूं के खेत में दफनाने का मामला सामने आया है। आरोपी के मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध बताए जा रहे हैं और उसने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मृतक की बाइक को भी नहर में फेंक दिया। 11 दिन पहले की गई इस वारदात का सीआईए द्वारा आरोपी युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ है, जिसके बाद सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि एक गांव के एक डेरा पर रहने वाला करीब 32 वर्षीय व्यक्ति एक बैंक्वेट हॉल में केयरटेकर की नौकरी करता था। वह चार फरवरी को अपनी ड्यूटी कर बैंक्वेट हॉल की चाबियां एक होटल की रिसेप्शन पर देकर गांव के लिए चला था, मगर वह घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। इसके बाद परिवार के सदस्य उसकी तलाश करने में जुट गए। जब उसका कोई पता नहीं चल पाया तो भाई ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने भी गुमशुदगी की रपट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

लेकिन परिजन व पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सके। बाद में एसपी ने मामले की जांच अपराध शाखा-दो को सौंपी।
अपराध शाखा प्रभारी प्रतीक कुमार के नेतृत्व में टीम ने शक के आधार पर मृतक के चाचा के लड़के को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने यह वारदात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर शव भी गेहूं के खेत से बरामद किया गया।

विज्ञापन


बोरी में डालकर दफनाया था शव
पुलिस टीम आरोपी को लेकर निशानदेही के लिए खेतों में पहुंची, जहां खोदाई की तो शव बरामद हो गया। शव को बोरी में डालकर दफनाया गया था, शव पूरी तरह सड़ चुका था।

अवैध संबंधों के चलते सिर में डंडा मारकर की वारदात
अपराध शाखा-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार का कहना है कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसके मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसका उसे पता चल गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए ही इस वारदात को अंजाम दिया। उसे पता था कि वह किस समय आता है और वह मौके की तलाश में था।

 

खेतों के पास से गुजरते समय उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया और मौत होने पर उसे खेत में ले जाकर दफना दिया और उसकी बाइक को भी नरवाना ब्रांच नहर में फेंक दिया था ताकि उसके बारे में किसी को जानकारी न लग सके। इस वारदात में उसका एक रिश्तेदार भी शामिल रहा। आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें