फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला बैंक कर्मी का शव: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर होटल के कमरे में लगाया फंदा, नोट बरामद

Wed, 28 Jun 2023 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

बैंक कर्मी का शव होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला है। मृतक ने शेयर मार्केट में पैसा लगाया था, नुकसान होने पर फंदा लगाने की आशंका है, एक पेज का नोट भी बरामद किया गया है। दोनों तरफ बीमा पॉलिसी और लेनदेन का हिसाब लिखा है। 
विज्ञापन
आशीष। फाइल फोटो। पोस्टर्माटम हाउस के बाहर खडे़ परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर उमरी चौक पर एक होटल के कमरे में बैंककर्मी का शव फंदे पर लटका मिला। बैंककर्मी ने मंगलवार की सुबह होटल का कमरा किराए पर लिया था। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किए। मृतक की शिनाख्त आशीष वशिष्ठ (32) निवासी सेक्टर-तीन के रूप में हुई। आशीष रेलवे रोड पर एक बैंक में कार्यरत था। घटना मंगलवार देर रात की है।

विज्ञापन


पुलिस ने आशीष के पिता जर्नादन वशिष्ठ के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस को कमरे से एक पेज का नोट भी बरामद हुआ है। इसमें आशीष में पहले पेज पर अपनी बीमा पॉलिसी और उसके पिछले हिस्से पर लेनदेन का हिसाब लिखा था। पुलिस के मुताबिक आशीष ने शेयर मार्केट में पैसा लगाया हुआ था, जिसमें नुकसान के चलते उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक बैंककर्मी आशीष ने उमरी चौक पर सुबह करीब 10 बजे होटल में पढ़ाई करने के लिए 101 नंबर कमरा किराया पर लिया था। देर रात तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया। इस दौरान आशीष ने खाने-पीने का भी कोई सामान होटल से नहीं मंगाया।
विज्ञापन


इससे होटल स्टाफ को कुछ संदेह हुआ। तब स्टाफ ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में आशीष का शव रस्सी के साथ पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल भी एकत्रित किए हैं।

सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच में हुई मौत
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पैनल में शामिल फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी, डॉ. दिनेश शारदा और डॉ. एसएस अरोड़ा ने शव का पोस्टमार्टम किया। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि आशीष की मौत सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच में हुई है।
विज्ञापन


विसरा और रस्सी भेजी केमिकल जांच के लिए
थाना सदर प्रबंधक निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। विसरा और वारदात में इस्तेमाल रस्सी को केमिकल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। कमरे से बरामद नोट को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें