फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में 7 माह की गर्भवती को पैदा हुई मृत बेटी

Mon, 01 Aug 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता जयकरण। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
धर्म नगरी के सिविल अस्पताल में उस समय माहौल गरमा गया जब मथाना के परिजनों को पता चला की उनकी बहु के पेट में पिछले 4 दिन से बच्चा मर चुका है। मथाना निवासी जयकरण ने बताया कि वे मथाना के रहने वाले है और मथाना सीएचसी में अपनी गर्भवती पत्नी का इलाज करा रहे थे। अभी पिछले 15 दिनों से उनकी पत्नी को पेट में ज्यादा दर्द होने लग गया।
विज्ञापन


जिस कारण वह काजल को सीएचसी के महिला डॉक्टर के पास ले गया और इस बाबत कारण पूछा। पूछने पर डॉक्टर ने बताया कि अभी इन्हें 7वां माह चल रहा है इसलिए एतिहायत बरतें इस समय पेट में दर्द तो होगा ही। इस पर दुबारा शुक्रवार को डॉक्टर के पास गए जहां उन्होंने रूखा जवाब दिया।

वहीं उक्त डॉक्टर ने शनिवार को केस में गड़बड़ी जान पल्ला झाल लिया और इसे सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र ले जाने की बात कही। वहीं रविवार सुबह जब सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि काजल के 4 दिन पहले ही पेट में बच्चा मर चुका है। जयकरण ने बताया कि सीएचसी मथाना की महिला डॉक्टर ने लापरवाही बरती है उन्होंने पिछले 4 दिन से यह बात छिपा कर रखी की बच्चा पेट में मर चुका है और वहीं जब केस बिगड़ गया तो सिविल अस्पताल भेज दिया जहां पर दोपहर को डॉक्टर ने मृत कन्या को पैदा किया।
विज्ञापन


जयकरण ने बताया कि इस मामले में वे सोमवार को मथाना स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ को शिकायत करेंगे और महिला के खिलाफ उक्त कार्रवाई न होने पर मथाना में दोपहर बाद जाम लगाएंगे।

मथाना स्वास्थ्य केंद्र से सुबह आया था केस
मथाना स्वास्थ्य केंद्र से डिलीवरी केस रविवार सुबह आया था। हमने तत्काल प्रभाव से महिला की जांच कर डिलीवरी शुरू की। डिलीवरी के बाद मृत बच्चा हुआ है।  
विज्ञापन


-डॉ. मुकेश, एमएस सिविल अस्पताल, कुरुक्षेत्र

दोषी पर होगी कार्रवाई
इस पूरे मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई दोषी निकलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएंगी।
डॉ एसके नैन, सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें