फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी ने भतीजे और भाई पर चलाईं गोलियां

Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

जोगनाखेड़ा में पानी निकासी को लेकर चाची और भतीजे में हुई मामूूली कहासुनी रविवार को बड़े हादसे का कारण बन गई। पूर्व फौजी ने अपने सगे भाई और दो भतीजों पर गोलियां और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक भतीजे के पेट में गोली लगी है जबकि भाई और दूसरा भतीजा धारदार हथियार से घायल हुए हैं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल भतीजे को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे चंडीगढ़ ले जाने के बाद शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
केयूके आदर्श थाने के अंतर्गत आने वाले गांव जोगनाखेड़ा में रविवार को पानी की निकासी को लेकर चाची और भतीजे में तीखी बहस हो गई। यह कहासुनी इस हद तक बढ़ गई कि दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने हो गए। पहले तो दोनों गुटों में तेजधार हथियार चले। उसके बाद रिवॉल्वर तक निकल आई। पूर्व फौजी ने पांच राउंड गोलियां चला दीं। इस घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें रवि, कमल और रणबीर नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रणबीर ने बताया है कि रविवार को सुबह उसके भतीजे राहुल और पत्नी (रणवीर की) के बीच कहासुनी हो रही थी। रणबीर भी घर से बाहर आया और राहुल से मामला पूछा, लेकिन राहुल ने अचानक तलवार से हमला कर दिया। इसी दौरान राहुल के पिता जयभगवान (पूर्व फौजी) ने अपने घर के अंदर से गोली चला दी। राहुल ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर दो भतीजे रवि और कमल भी बाहर आ गए। इतने में जयभगवान ने रवि को गोली मार दी। रणबीर ने आरोप लगाया कि जयभगवान ने इसके बाद उसकी पत्नी और मां पर भी गोली चलाई लेकिन वह बच गए। इसी दौरान राहुल ने कमल पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें कमल भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जयभगवान फिलहाल शाहाबाद में ओबीसी बैंक में गनमैन है। उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पांच राउंड फायर किए। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में भूमि विवाद चल रहा है। इसके चलते कई बार मारपीट भी हो चुकी है। गोली लगने से घायल रवि की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

-----
गांव जोगना खेड़ा में हुए गोलीकांड की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। रणबीर सिंह की शिकायत पर जयभगवान और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- भीमराज, चौकी प्रभारी, ज्योतिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें