फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ मनाकर लौट रहा था एएसआई, उजड़ गई पत्नी की मांग

Sun, 01 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
ठोल गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पुलिस कर्मी की मौत हो गई। एएसआई पंचकूला पुलिस लाइन में तैनात था और वह शुक्रवार को ही करवाचौथ के व्रत पर छुट्टी लेकर घर आया था। सुबह वह ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। गांव हरिगढ़ भौरख निवासी एएसआई वेदप्रकाश की ड्यूटी पंचकूला पुलिस लाइन में थी। शुक्रवार को वह करवा चौथ मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था।

शनिवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। वह गांव ठोल के पास पहुंचा तो किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तत्काल अंबाला के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम  
हादसे की जानकारी होने पर मृतक एएसआई वेदप्रकाश के परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी जसबीर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की दुआएं की थीं। मृतक के भाई धर्मपाल ने बताया कि वेदप्रकाश के दो बच्चे हैं। इनमें लड़की मनदीप कौर (आयु 22 वर्ष) और लड़का विशाल (आयु 20 वर्ष) है। दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें