फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर दंपति ने हड़पे 14 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने का नाम पर दंपत्ति द्वारा एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एसपी आस्था मोदी को शिकायत सौंपते हुए गांव अधोया वासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से विदेश में जाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


गत वर्ष उसकी मुलाकात जिला करनाल के गांव अरजाहेड़ी वासी दंपत्ति श्रवण और शिवानी से हुई। बातचीत के दौरान दोनों ने उसे विदेश भेजने का आश्वासन दिया और इसकी एवज में 14 लाख रुपये दिए। इसके बाद वह कई दिनों तक विदेश जाने का इंतजार करता रहा, लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा गया। बाद में पता चला कि इस दंपत्ति ने धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें