शाहाबाद बराड़ा जीटी रोड पर जन्नत होटल के पास टेंपो असंतुलित होकर कैंटर में जा घुसा और फिर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार पल्लेदार राजू को गंभीर चोटें आई हैं। उसे सीएचसी शाहाबाद लाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, चालक मनमीत टेंपो में आटा लादकर यमुनानगर से शाहाबाद के लिए चला था।जन्नत होटल के पास असंतसुलित होकर टेंपो कैंटर में जा घुसा और पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार पल्लेदार राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को टेंपो से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सड़क के बीचों-बीच हादसा होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करवाया।