फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए ट्रैक्टर- ट्राली के पीछे बेसहारा पशुओं को बांधकर खींचा ं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
नगर पालिका ने शहर को कैटल फ्री करने की कवायद तो शुरू कर दी है, लेकिन सब नियम कायदे ताक पर रख दिए हैं। नपा के कर्मचारी गोवंश को ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे बांधकर खींचते दिखे, जिसका कई लोगों ने विरोध भी किया। लोगों ने कहा कि इस तरह से गोवंश को ट्रैक्टर के साथ बांधकर खींचना गलत है। इस प्रकार जोर जबरदस्ती करने से गोवंश जख्मी हो सकता है। हालांकि गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए नपा ने एक संस्था को टेंडर दिया है। लेकिन फिर भी नपा कर्मचारी ट्राली से बांधकर गोवंश के जीवन को जोखिम में डाल रहे है।
विज्ञापन

गोशाला को दिया था टेंडर
बता दें कि करीब तीन महीने पहले नगर पालिका ने हर-हर महादेव रुग्ण गोशाला को एक वर्ष के लिए सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश पकड़ने का टेंडर दिया था। गोसेवक पशु एंबुलेंस के जरिये गोवंश को पकड़कर गोशाला तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। इस दौरान गोसेवकों ने करीब 82 गोवंश को पकड़कर गोशाला में छोड़ा था, लेकिन गोशाला में क्षमता न होने के चलते इस काम को बीच में ही रोक दिया गया। वहीं नपा ने अरुणाय रोड पर एक नंदीशाला बनाने का काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन उस जमीन पर विवाद होने के कारण यह मामला कोर्ट में चला गया। जमीन नहीं होने कारण यह काम बंद कर दिया गया था। हर हर महादेव गोशाला समिति के सचिव राजेश गर्ग ने बताया कि नगर पालिका ने गोशाला को यह टेंडर एक साल के लिए दिया हुआ है। उनके पास गोवंश को उठाने के लिए पर्याप्त साधन मौजूद है। लेकिन फिर भी नपा कर्मचारी ट्रैक्टर से बांधकर गोवंश को खींच रहे है। जो सरासर गलत है। नगर पालिका सचिव सुशील कुमार ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों ने दो दिनों में करीब 100 गोवंश को गोशाला तक पहुंचाया है। दोनों गोशाला संचालकों के बीच आपसी तनातनी के कारण नपा कर्मचारी यह काम कर रहे है। किसी भी गोवंश को चोट ना लगे नपा कर्मचारी इसका पूरा ख्याल रख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें