फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल
विज्ञापन

- शिक्षा विभाग की कमेटी ने स्कूल में जांच कर सौंपी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। गांव बराहण के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्राओं से छेड़छाड़ के करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मुख्याध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने भी मंगलवार को स्कूल में जाकर जांच की। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है।
आरोपी मुख्याध्यापक विक्रम सिंह को पुलिस ने सोमवार देर शाम पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया था। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोप मुख्य अध्यापक से उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को ही खंड शिक्षा अधिकारी अमरजीत शर्मा की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी मंगलवार को स्कूल में पहुंची। कमेटी के सदस्यों बीईओ अमरजीत शर्मा, इंदु कौशिक प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरींडवा एवं सविता शर्मा प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन ने स्कूल में पीड़ित छात्राओं के अतिरिक्त कक्षा के अन्य बच्चों से मामले के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी ने स्कूल में कार्यरत अध्यापकों, छात्राओं के अभिभावकों एवं सरपंच से भी सवाल-जवाब किए। जांच कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत शर्मा ने बताया कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जो जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है। वहीं, सरपंच होशियार सिंह ने शिक्षा विभाग एवं पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि आरोपी मुख्य अध्यापक को लेकर की गई कार्रवाई से पीड़ित छात्राओं के परिजन भी संतुष्ट हैं। कहा कि स्कूलों में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए मामले में कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें