फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ायर फटने से असंतुलित हुई कार, 4 वाहन टकराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कार का टायर फटा, डिवाइडर पार कर दूसरी साइड गई तो उससे तीन वाहन भिड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। सोमवार को शाहाबाद-अंबाला जीटी रोड पर अमन ढाबे के सामने पुल के ऊपर कुरुक्षेत्र से अंबाला जा रही कार अचानक टायर फट गया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी साइड जा पहुंची। इससे तीन अन्य वाहन टकरा गए। इस हादसे में कार में टायर फटने वाली गाड़ी में सवार 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें हेल्पर्स की सहायता से गाड़ी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल में कुरुक्षेत्र निवासी उपचाराधीन मनजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से अंबाला पासपोर्ट ऑफिस में किसी कार्य से जा रहा था। जब वह अमन ढाबे के पास पुल पर पहुंचा तो उनकी कार का टायर फट गया। कार असंतुलित होकर पलटती हुई डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ पहुंच गई। इससे अंबाला से दिल्ली की तरफ जा रही अन्य कारें आपस में भिड़ गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर घायलों का शोर सुनकर लोग इकट्टे हो गए और राहगीरों की मदद से घायलों को कारों से बाहर निकाला गया। पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही हेल्पर्स व निजी अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंचे, जिससे दो घायलों को शाहाबाद सामुदायिक केंद्र व अन्य घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचाराधीन मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ नहीं पता कि यह हादसा कैसे हुआ और किस तरह से हुआ। इस हादसे में अंबाला से दिल्ली जा रहे उमेश कुमार, छत्तबीड़ से गांव शरीफगढ़ जा रहे महम सिंह, महम सिंह, नीरू व मनोहर सिंह भी घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल मोहडी ले जाया गया। एक अन्य गाड़ी भी चपेट में आ गई थी, जिसकी सभी लोग ठीक हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यातायात हुआ बाधित
सड़क के बीचोंबीच हुए हादसे के कारण पुल पर यातायात बाधित हो गया। गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलने लगी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कारों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन

हेल्पर्स ने दी राहत
घटना की सूचना मिलते ही हेल्पर्स के प्रधान तिलकराज अग्रवाल व अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए और घायलों को राहत पहुंचाने का काम किया। हेल्पर्स के सदस्यों न घायलों को चादर व अन्य सामान उपलब्ध करवाया और घायल के परिजनों के लिए जलपान की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें