फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दों के शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी आग, करीब 10 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। ईदगाह रोड पर स्थित गद्दों के शोरूम की तीसरी मंजिल पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई, जो कुछ ही देर में भड़क उठी। फायर ब्रिगेड की शाहाबाद व कुरुक्षेत्र से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं आसपास के अन्य दुकानदारों में भी भय का माहौल बन गया और वे भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। व्यापारी सुभाष छाबड़ा ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे उनके पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी कि शोरूम की तीसरी मंजिल से आग की लपटें उठ रही हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। प्रथम दृष्टतया माना जा रहा है कि यहां पर किसी ने पटाखे चलाए हैं, जिस कारण यहां आग लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों के बारे में पता करने में जुटी है।
बॉक्स
खस्ताहाल पाईपों के साथ पहुंची शाहाबाद की फायर ब्रिगेड गाड़ियां, कुरुक्षेत्र से भी बुलानी पड़ी
शोरूम में आग लगने की सूचना मिलने के कुछ समय बाद शाहाबाद से ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन इसके पाईप खस्ताहाल में थे और आग तक पूरा पानी नहीं पहुंच पाया। अधिकतर पानी फटे पाईपों से ही बहता रहा, जिसके चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद कुरुक्षेत्र से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बुुलाई गई और करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए दीवार के हिस्से व ऊपर लगे टीन को तोड़ने का प्रयास किया। खस्ताहाल गाड़ियों को देख शोरूम मालिक के साथ-साथ लोगों में भी रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नीचे की दो मंजिलों में भी भरे थे गद्दे
जहां आग लगी उसके नीचे की दो मंजिलों में गद्दे व अन्य सामान भरा हुआ था, गनीमत रही कि आग की लपटें नीचे नहीं पहुंच पाई। अगर ऐसा होता तो और भी बड़ा नुकसान हो सकता था और आस-पास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं। हालांकि सभी दुकानदारों ने आस-पास रखे ज्वलनशील सामान को दूर कर दिया था, ताकि किसी तरह की घटना न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें