फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारवा आत्महत्या मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-20, 21
विज्ञापन

-पुत्र पर झूठा मामला दर्ज होने से आहत पिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
-रविवार रात को सतपाल शर्मा के साथ हुआ था विधायक के भाई के ड्राईवर से झगड़ा
-पुलिस ने सतपाल के साथ उसके पुत्र के खिलाफ भी कर दिया था मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
विधायक के भाई ने पुलिस पर दबाब बनाकर पिता और मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया,जिसकी वजह से मेरे पिता मानसिक रुप से परेशानी की हालत में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। यह आरोप गांव बारवा वासी दीपक शर्मा ने थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के भाई रमेश सुधा पर लगाया है। दीपक शर्मा का आरोप है कि उसके पिता सतपाल शर्मा का रविवार रात की बारवा वासी बलदेव और इसके भाइयों के साथ मामूली झगड़ा हो गया था। दीपक के मुताबिक बलदेव थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई रमेश सुधा का ड्राईवर है,इसकी वजह से रमेश सुधा ने पुलिस पर दबाव बनाकर उसके पिता के साथ साथ खुद उसके खिलाफ भी मामला दर्ज करा दिया,जबकि वह मौके पर भी नहीं था। दीपक का आरोप है कि उसके पिता अपने पुत्र के खिलाफ मारपीट का झूठा मामला दर्ज होने व पुलिस की कार्रवाई से काफी आहत थे,जिसकी वजह से सतपाल शर्मा (53) ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।इधर इस घटना से परिवार गहरे सदमें में है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
बाक्स
बुधवार सुबह बाड़े में फंदे से लटका मिला था शव
---------------------------------------------------------------
दीपक ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद उसके पिता सतपाल पिछले दो दिनों से परेशान थे। पुलिस की इस प्रकार की कार्यप्रणाली से तंग आकर उसके पिता ने मंगलवार देर रात घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित पशुओं के बाड़े में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वे सुबह पशुओं को चारा डालने के लिए वहां पहुंचे तो उसके पिता फंदे पर झूल रहे थे।
विज्ञापन

बाक्स
ज्योतिसर चौकी में रमेश सुधा ने किया था फोन
----------------------------------
दीपक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रमेश सुधा ने अपने ड्राईवर बलदेव के कहने पर ही ज्योतिसर पुलिस चौकी में फोन कर उनके खिलाफ मारपीट का झूठा मामला दर्ज कराने की सिफारिश की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच किये बगैर उसके व उनके पिता सतपाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था,जो कि पूर्णत: अन्याय है।
बाक्स
चौकी प्रभारी बोले ऊपर से एमएलए का डंडा है मैं कुछ नहीं कर सकता-दीपक
--------------------------------
दीपक ने बताया कि उसकी एनआईटी गेट के निकट कपड़े की दुकान है। घटना के दिन वह हथीरा में था। गांव में जिन लोगों से उनका झगड़ा हो चुका है,वे भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि झगड़ें मैं शामिल नहीं था,इसके बावजूद विधायक के भाई की शह पर मेरा नाम एफआईआर में लिखवाया गया। जब विधायक के भाई के सामने इस बाद का मलाल व्यक्त किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरा ड्राईवर है,कार्रवाई तो अब होगी ही। इसके बाद जब ज्योतिसर पुलिस चौकी में गांव के लोगों ने मेरी बेगुनाही के बारे में कहा तो चौकी प्रभारी बोले मैं कुछ नहीं कर सकता, ऊपर से एमएलए का डंडा आ रहा है।
बाक्स
मैं विधानसभा के सत्र में था-सुधा
-------------------------------------------
विधायक सुभाष सुधा का कहना है कि इस विवाद से उनका कोई लेना देना नहीं है,वैसे भी इस घटनाक्रम के दौरान वह विधानसभा के सत्र में थे। विधायक के मुताबिक दोनों ही ग्रुप उनके कार्यकर्ता हैं। सतपाल शर्मा की मौत पर शोक प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पुत्र की शिकायत आत्महत्या के लिये विवश करने के आरोप में बलदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बाक्स
एमएलए या सुधा परिवार का नहीं था कोई दबाव-चौकी प्रभारी
--------------------------------------------------
ज्योतिसर पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक इस मामले में सुधा परिवार का कोई दबाव नहीं था। उनके मुताबिक मृतक सतपाल शर्मा के खिलाफ पहले भी गांव के अन्य लोगों के खिलाफ विवादों में पुलिस कार्रवाई हो चुकी है। वहीं मंगलवार को जो पुलिस कार्रवाई हुई उसमें मामला दर्ज करने के लिये पुलिस पर कोई दबाव नहीं था,बल्कि खुद बलदेव ने सीधे उन्हें शिकायत की थी,जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि सतपाल की मौत के बाद दीपक की शिकायत पर बलदेव सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। दीपक ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने बलदेव की वजह से सुसाइड किया है।
विज्ञापन

बाक्स
ब्राह्मणों पर हो रहे हैं अत्याचार
--------------------------------------------
हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रभारी पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि करनाल में चार ब्राह्मणों की हत्या पिछले माह कर दी गई,अब कुरुक्षेत्र में अन्यायपूर्ण ढंग से हुई कार्रवाई के कारण सतपाल शर्मा को सुसाइड करने पर मजबूर होना पड़ा,क्योंकि उनके निर्दोष पुत्र को गंभीर धाराओं के तहत नामजद किया गया था। उन्होंने मांग कि है कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच करे और जो भी दोषी है,जिन भी कारणों से सतपाल शर्मा की मौत हुई है,उन पर कार्रवाई की जाए,वरना इसके खिलाफ ब्राह्मण समाज को आंदोलन के लिये विवश होना पड़ेगा। इधर जयभगवान शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें