फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर 33 लाख हड़पे, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले साल कनाडा भेजने का झांसा देकर करनाल के छह लोगों ने एक युवक से 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत पर पुलिस ने करनाल से दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव बरना निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सचिन व भतीजा रवि काफी समय से विदेश जाना चाहते थे। इसी सिलसिले में बीते वर्ष फरवरी में उसकी मुलाकात करनाल के तरावड़ी के गांव नदाना कस्बा निवासी विक्रम और नरेश से हुई। ये दोनों पिता-पुत्र है। बलजीत ने इनसे अपने बेटे और भतीजे को करनाल भेजे जाने की इच्छा बताई। इन लोगों ने इस संबंध में करनाल के ही राज जलाला निवासी अशोक , छोटे लाल और रडियाना निवासी अशोक कुमार से मुलाकात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान इन लोगों ने कहा कि वह पुत्र व भतीजे को कनाडा भेज कर सेटल करा देंगे। बातचीत तय होने पर इन लोगों को 33 लाख रुपये दे दिए। इसके पश्चात इन लोगों ने कहा कि जल्द ही वे इन लोगों को कनाड़ा भेज देंगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी विदेश नहीं भेजा और न ही दी गई राशि वापस दी। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दो भाई नरेश व अशोक तथा विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें