फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शादी का झांसा देकर महिला ने एक युवक पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी यूपी के आगरा के नग्गल का रहने वाला है।
वीरवार को एसपी आस्था मोदी से पीड़िता ने मिलकर अपनी शिकायत बतायी। पीड़िता का कहना है कि
वह घरेलू औरत है। पति अक्सर उससे मारपीट करता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात यूपी के आगरा के मोल्ला नग्गर निवासी पवन से हुई। पवन ने बताया कि वह भारत फाइनेंसर फर्म में नौकरी करता है। उनकी फर्म लोगों को लोन देती है। पवन ने उसे कहा कि वह उन्हें भी इस फर्म से लोन दिलवा सकता है। उसकी बातों में आकर पीड़िता ने उससे 3.5 लाख रुपये का लोन ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन की राशि आने के बाद पवन ने उसे अपनी बातों में उलझाकर उससे लोन की सारी राशि ले ली। पवन ने उसे बताया कि वह इस राशि की किश्तें भी स्वयं भर देगा। इसके बाद उससे शादी करने की बात कहकर डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। उक्त युवक ने न तो शादी की और न ही मोटरसाइकिल व लोन की किश्त भरी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 406 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें