फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी अमित की पिस्टल से घायल हुआ था भगत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के सूप गांव में पांच दिन पहले पंचायत में फायरिंग के मामले में पुलिस ने घायल आरोपी को न्यायालय में पेश किया। फरार आरोपी अमित की पिस्टल से ही उसे (भगत सिंह) गोली लगी थी।
विज्ञापन

सूप गांव निवासी भूपेंद्र का अपनी पत्नी सोनिया के साथ विवाद चल रहा था। रविवार शाम मकान की छत पर पंचायत में समझौते की बात चल रही थी। सोनिया के मायके पक्ष के लोगों ने पंचायत में फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से सूप के मोहकम की मौत हो गई थी जबकि ग्रामीण राजीव, सुधीर व आरोपी सोनिया का फुफेरा भाई भगत सिंह घायल हो गए थे। मृतक मोहकम के बेटे मनिंद्र कुमार ने सोनिया, उसकी बुआ बिमला देवी, फुफेरा भाई भगत सिंह, अमित, भाई अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोनिया, बिमला देवी, अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को घायल आरोपी भगत सिंह को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घायल के भाई अमित ने पिस्टल से पंचायत में गोलियां चलाई थी। उसकी ही पिस्टल से उसे (भगत सिंह) गोली लगी थी। आरोपी अमित अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें