फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिनों बाद खेतों से बरामद हुआ घर से लापता युवक का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
21 दिनों से लापता व्यक्ति का खेत में मिला कंकाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गांव बोधनी के एक खेत में शुक्रवार को मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से इसकी शिनाख्त करवाई। जिसकी पहचान बोधनी निवासी सतपाल (35) के रूप में हुई। सतपाल 23 मार्च से लापता था। शुक्रवार को 21 दिनों के बाद खेतों में उसका कंकाल (शव) पड़ा मिला। थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस को गांव सैनी फार्म बोधनी के पास खेतों में एक मानव कंकाल मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजा दिया और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाई। शिनाख्त में मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई, जोकि पिछले 21 दिन पहले घर से लापता हो गया था।
बताया जा रहा है कि सतपाल दिमागी रूप से परेशान था। उसकी पत्नी अमरीको ने कपड़े देखकर शिनाख्त की। थाना प्रभारी ने बताया कि 29 मार्च को सतपाल के पिता ज्वाला राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा सतपाल दिमागी रूप से परेशान रहता है, जो 23 मार्च को बिना बताए घर से लापता हो गया है। शुक्रवार को उसका कंकाल खेतों में पड़ा मिला। अमरीको के अनुसार उसके पति की मौत के पीछे किसी का कोई हाथ नहीं है। पुलिस ने अमरीको के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि फिलहाल सतपाल की पत्नी के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चेलगा कि मौत कैसे हुई है। जिस अवस्था में शव बरामद हुआ है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत के बाद जानवरों ने शव को नोंचकर खा लिया है। मौके से एसएफएल की टीम ने भी नमूने एकत्रित किए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें