फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

00000पत्नी की हत्या के आरोपी मोहम्मद हसन ने की थी मंदिर से 50 हजार की चोरी000000

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
गत दिनों गांव समशीपुर में कस्सी से काटकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मद हसन ने ही सुनहेड़ी खालसा के मंदिर से 50 हजार रुपये की चोरी की थी। पुलिस ने इस वारदात के दौरान मोहम्मद हसन का साथ देने वाले एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि 27 जुलाई की रात को इन्होंने ही सुनहेड़ी खालसा के मंदिर से 50 हजार रुपये की नगदी चोरी की थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि आरोपियों से 31 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उनके मुताबिक जिला की अपराध शाखा 2 ने मंदिर में चोरी करने के मामले दो आरोपियों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद चोरी की गई नगदी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को गांव सुनेहड़ी खालसा के महंत भोला गिरी ने मंदिर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा की टीम को सौंपी गई थी। अपराध शाखा दो के सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, सिपाही जयपाल की टीम ने चोरी के आरोपी मोहम्मद हसन वासी समसीपुर को गिरफ्तार है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद हसन ने चोरी की इस वारदात के एक सप्ताह बाद अपनी पत्नी की गांव समशीपुर स्थित घर में हत्या कर दी थी। उसे बाद में किरमिच बस अड्डे के निकट से गिरफ्तार किया गया था। अपराध शाखा की टीम के समक्ष पूछताछ में मोहम्मद हसन ने उक्त चोरी में उसका साथ देने वाले के नाम का भी खुलासा किया गया है। बताया गया है कि उसका साथी मासा भी समसीपुर का ही रहने वाला है। पुलिस ने मासा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें