फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्सी मार कर पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
गांव समशीपुर में दो बच्चों की मां को पति ने कस्सी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात उस समय हुई जब उक्त दंपति के दोनों बच्चे स्कूल में गए हुए थे। महिला के पैरों से लेकर कमर तक कई निशान हैं। कमर से सिर तक कस्सी के प्रहार से घाव बताए गए हैं। बताया गया है कि महिला के शरीर पर सात से आठ गहरे घाव हैं। जिस कस्सी से महिला की हत्या की गई थी, वह घर के बाथरूम से पुलिस ने बरामद कर ली है।
बच्चों ने बताया कि स्कूल जाते समय तक उनकी मां एकदम ठीकठाक थी। गांव वालों का कहना है कि मोमन आसन अक्सर अपनी बीवी आयशा से मारपीट करता था। बताया गया है कि मोमन शराब पीने का आदी था। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना केयू के एसएचओ छोटूराम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इधर सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिये। बहरहाल पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। शुक्रवार को मृतका का पोस्टमार्टम कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में होगा।
विज्ञापन

--------------------------------
हत्या के बाद बहन को किया था फोन
गांव के सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि मोमन आसन ने अपनी बीवी की हत्या के बाद अंबाला जिला के गांव काकोद में रहने वाली बहन मीना को फोन पर बताया था कि उसने आयशा की हत्या कर दी। इसके बाद मीना ने गांव के सरपंच को फोन किया, जिसके बाद सरपंच ने चौकीदार रमेश को मोमन के घर भेज कर जानकारी ली थी। चौकीदार ने सरपंच को बताया था कि मोमन की बीवी लहूलुहान हालत में घर में मृतक पड़ी है।
----------------------------------------
सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ कर आया था
मोमन आसन के दो बच्चे हैं। इनमें 13 वर्षीया बेटी शबाना छठी कक्षा और 8 वर्षीय पुत्र आरिफ कक्षा दो का छात्र हैं। मोमन आसन आज सुबह साढ़े सात बजे रोजाना की तरह अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ कर आया था, लेकिन दोपहर को जब यह दोनों बच्चे घर लौटे तो उनकी मां घर में लहूलुहान पड़ी थी और घर के बाहर काफी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन

-------------------------
परिजनों को दे दी गई है सूचना : एसएचओ
थाना प्रभारी छोटूराम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों का पता लग चुका है और उन्हें आयशा की हत्या के बारे में जानकारी दे दी गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतका के परिजनों के आने के पश्चात ही मामला दर्ज और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें