फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के साथ मारपीट मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बाबैन पुलिस ने एक युवक के साथ मारपीट कर जबरन उठा ले जाने के प्रयास के आरोप में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की पंजाब नंबर की कार के आधार पर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बाबैन की इंदिरा कॉलोनी निवासी राम कुमार ने थाना बाबैन में शिकायत दर्ज कराई कि 12 मार्च की सायं उसका 18 वर्षीय बेटे प्रिंस मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। इसी दौरान शाहाबाद की ओर से एक पंजाब नंबर की कार आ कर रूकी। कार में सवार पांच-छह युवकों ने उतर कर उसके बेटे पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपितों ने उसे नीचे गिराकर मुक्के व लातों से बुरी तरह मारा। उसके बेटे के शोर मचाने पर कुछ लोग उसको छुड़वाने के लिए आए तो आरोपियों ने लोगों को धमकाया कि यदि कोई इसको बचाने की कोशिश करेगा तो अच्छा नहीं होगा। धमकी सुनकर वे पीछे हट गए। आरोपियों ने जबरदस्ती उसे कार में बैठाने का प्रयास भी किया, मगर वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने धमकी देते हुए लाडवा की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें