पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में किया एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम और निदेशाज्ञा का उल्लघंन करने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत दिवस थाना लाडवा के एएसआई मूल चंद ने गुप्त सूचना के आधार पर अशोक कुमार निवासी प्रतापगढ़ यूपी को गांव बनी के नजदीक बिना लाइसेंस व बिना परमिट के शराब बेचते हुए काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 108 देसी और 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।