फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूँ खरीद 20 से, कुरुक्षेत्र के खरीद केंद्रों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सोनू राम ने कहा कि उपमंडल पिहोवा के सभी खरीद केन्द्र पर किसानों की फसल खरीदने के लिए पुख्ता प्रबंध कर दिए गए है। इन सभी खरीद केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी लगाने के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की भी डयूटी लगा दी गई है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी डयूटी का निर्वाह करेंगे। इस सीजन गेंहू खरीद कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। गेंहू खरीद के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस सीजन में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी एडवाईजरी की सख्ती से पालना करनी होगी। सभी खरीद केन्द्रों पर सामाजिक दूरियां बनाएं रखने के साथ-साथ किसी भी खरीद केन्द्र पर निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे। इस बार खरीद केन्द्रों पर सुबह और शाम के समय निर्धारित संख्या में बुलाया गया है। सभी किसान अपने शैडयूल के अनुसार ही फसल लेकर पहुंचेंगे। जिन किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा में अपना पंजीकरण करवाया है। उन्हीं किसानों की फसल सबसे पहले खरीदी जाएगी। जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है उन किसानों की फसल सरकार के आदेशानुसार बाद में खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी खरीद केन्द्रों पर अधिकारियों की डयूटी लगा दी गई और सभी खरीद केन्द्रों पर हर प्रकार के प्रबंध कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें