फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट के आरोप में चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम ने कुछ लोगों पर मारपीट करने और चेकिंग टीम से डायरी व बुक फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें रजिंद्र, रणजीत सिंह, सन्नी, अजय राठी शामिल हैं।
विज्ञापन

सब डिवीजन के एसडीओ नरेंद्र पाल सिंह ने थाने में दी शिकायत में बताया कि विभाग की विजिलेंस टीम गांव बिज्जडपुर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए भेजी गयी थी। इस दौरान गांव के रजिंद्र कुमार के घर पर ट्यूबवेल कनेक्शन से तार लगा कर घर की बिजली चालू पाई गई। कार्रवाई के दौरान पारिवारिक सदस्य वहां पहुंचे और उन्होंने चेकिंग टीम पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में टीम के सदस्य ज्ञान चंद एएफएम व ललित कुमार जेई गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के अलावा ग्रामीणों ने चेकिंग टीम से डायरी व बुक छीन कर फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें