फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तलहेडी निवासी एक व्यक्ति ने 12 से अधिक लोगों पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कर्मजीत सिंह वासी तलहेडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सात सितंबर को वह ट्रैक्टर लेने के लिए बाबुल सिंह के डेरे में गया था। रात्रि करीब 10 बजे वह और जसपाल सिंह बाइक से बाबुल सिंह के डेरे की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दिलबाग सिंह, जोगिंद्र, बलिहार सिंह, हरबंस सिंह, जसन सिंह, अर्शदीप, हैप्पी व उनके साथ पांच अन्य व्यक्तियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि इनको गुरुद्वारा में किए झगड़े का मजा चखाते है। इसके बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दिलबाग सिंह ने लोहे के पाइप से उनकी सिर पर वार किया। कनपटी पर चोट लगने के कारण वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान किसी ने उसके दादा कश्मीर सिंह को फोन कर झगड़े की सूचना दी। उसके दादा ने मौके पर पहुंच कर उसे उन लोगों के कब्जे से छुड़वाया। इस दौरान जाते समय जसविंद्र सिंह ने उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया जहां से उन्हें करनाल रेफर किया गया। अब उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें