फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से घर में लगी आग ,सारा सामान जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-निवारसी रोड पर शिव कॉलोनी में एक विधवा महिला के घर में सिलिंडर फटने से आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से कमरे की दीवारों में भी दरारें आ गई, जिससे मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। रात को जिस समय आग लगी महिला घर पर नहीं थी। सरोज बाला ने बताया कि वह वार्ड नंबर एक शिव कॉलोनी निवारसी लाडवा में किराए के मकान में रहती है। मंगलवार को वह अपने पड़ोसियों के साथ वैष्णो देवी माता की यात्रा पर गई थी। शुक्रवार शाम को जब वह पठानकोट पहुंची तो उसके पास फोन आया कि उसके मकान में आग लग गई है, जब वह शनिवार सुबह अपने घर पहुंची तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, बेड, पंखा, कपड़े तथा टंकी में रखा अनाज व चावल सब जलकर राख हो चुके थे। उसने बताया कि वह दिहाड़ी -मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करती है तथा थोड़ी-थोड़ी बचत करके अपनी दोहती के लिए सामान जोड़ कर रख रही थी, लेकिन घर में आग लगने से सब राख हो गया।
विज्ञापन

सरोज बाला ने बताया कि सिलिंडर फटने से दूसरे सामान के साथ चूल्हा भी जल गया और घर में रखा आटा, चावल, दालें व अन्य खाने-पीने का सामान तथा टंकी में रखा अनाज भी आग की भेंट चढ़ गया। उसके पास न तो रहने के लिए छत है और नहीं खाने के लिए अनाज। उसके पास एक वक्त के लिए भी राशन नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन तथा सामाजिक संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें