इस्माईलाबाद। डल्ला माजरा के समीप नरवाना ब्रांच नहर में महिला का शव मिला है। इसकी जानकारी लोगों ने क्षेत्रीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के लिए वीटी का सहारा लिया तो महिला की शनाख्त हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
एएसआई नरेंद्र ने बताया कि डल्ला माजरा ग्रामवासियों ने नहर में शव की सूचना थाना में दी थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आसपास के थाना में वीटी करवाई जिस पर थाना शंभू पंजाब में एक महिला गुम होने का मामला दर्ज मिला। परिजनों को मौके पर बुलाया गया। मृतक महिला के पुत्र गुरविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव की शनाख्त कर ली है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान चरणजीत कौर वासी खलाशपुर थाना शंभू पंजाब के रूप में हुई है। महिला 25 नवंबर को गुम हुई थी तथा खनौर के समीप नहर के किनारे महिला की शॉल बरामद हुई थी। जिसके बाद परिजन नहर में महिला की तलाश कर रहे थे।