फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेहोवाः एक्सिस बैंक में सेंध मारी, सेफ का लॉक काटकर आठ लाख की नकदी ले उड़े बदमाश

Wed, 20 Nov 2019 01:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेहोवा(कुरुक्षेत्र)
विज्ञापन
एक्सिस बैंक में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा और पंजाब सीमा से लगे जिला कुरुक्षेत्र के गांव टयूकर स्थित ऐक्सिस बैंक के पीछे की नौ इंच मोटी दीवार में सेंधमारी कर आठ लाख कैश ले उड़े। चोरों ने इस वारदात को बैंक में रखी सेफ का लॉक कटर के साथ काटकर अंजाम दिया और फरार हो गए। वारदात के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


जिस दीवार में सेंधमारी कर चोर बैंक में घुसे उस दीवार को भी मिट्टी से बनाया है, उस पर सीमेंट से प्लास्टर किया गया है। चोर जाते-जाते बैंक के सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व अलार्म को भी खराब कर गए, ताकि उनका कोई सुराग पुलिस के हाथ न लग सके। सुबह मामले की सूचना पाकर डीएसपी धीरज कुमार व थाना प्रभारी मलकीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया।

बैंक के सह प्रबंधक शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार को बैंक के सभी कर्मचारी बैंक को बंद करवाकर अपने-अपने घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब स्टाफ बैंक पहुंचा तो पता चला कि पिछली दीवार टूटी हुई है। बैंक में रखी सेफ का लॉक भी काटा गया, वहां से नकदी भी गायब है। जिसकी सूचना उन लोगों ने पुलिस को दी। बैंक मेन रोड पर ही स्थित है, लेकिन बैंक के पीछे खेत है। जिसमें ईख की फसल खड़ी है।
विज्ञापन


इसी का फायदा उठाकर चोर रात के समय खेतों की तरफ से दीवार में सेंधमारी कर बैंक में घुस गए तथा सेफ का लॉक कटर से काटकर वहां से लाखों रुपये चुराकर फरार हो गए। बैंक में गत सोमवार को 10 लाख रुपये की राशि, जिसमें रुपये व सिक्के रखे गए थे। अभी यह कहना मुश्किल है कि चोरों ने कितनी राशि चुराई है। फिलहाल बैंक बाकी की राशि की गिनती कर रहा है। उसके बाद ही स्पष्ट होगा कि कितनी राशि बैंक से चुराई गई है।

10 लाख था बैंक में कैश- थाना प्रभारी
थाना प्रभारी मलकीत सिंह के मुताबिक सोमवार को बैंक में 10 लाख रुपये की रकम रखी थी। देर रात चोर बैंक की पिछली दीवार में सेंधमारी कर बैंक में घुसे। इनहोंने सेफ का लॉक कटर से काटकर करीब 7 से 8 लाख रुपये की राशि चुराई है। बैंक के सह प्रबंध की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को उम्मीद जल्द होगा खुलासा
बैंक प्रबंधक पीयूष ग्रोवर व सहप्रबंधक शिव कुमार की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक की रेकी की गई थी,वहीं कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति भी शामिल है,जोकि बैंक की पूरी स्थिति को अच्छी तरह से जानता है। इधर स्थानीय पुलिस के साथ जलिा अपराध शाखा एक और दो की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें