फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: पति ने पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा फिर चाकू लेकर दौड़ाया, गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में रंपुरा चौकी क्षेत्र के पहाड़गंज में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद उसे मारने के लिए चाकू लेकर खूब दौड़ाया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी रंपुरा क्षेत्र के पहाड़गंज का रहने वाला विनोद गंगवार अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करता रहता था। सोमवार की रात भी वह अपनी पत्नी को पीटने लगा। इसके बाद वह उसे मारने के लिए चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ा।

महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने धरपकड़ शुरू की और एफएसएल रोड से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें