फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से सजायाफता मुजरिम की मौत, दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर खड़क सिंह फार्म में एक मकान की छत गिरने से एक सजायाफ्ता मुजरिम की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की शिनाख्त रामकुमार (50) वासी मांडी के रूप में हुई है। रामकुमार अपनी पत्नी की हत्या (2018) के मामले में सजायाफ्ता था तथा जिला जेल करनाल में बंद था। वह 10 फरवरी को 21 दिन पैरोल पर बाहर आया था और चार मार्च को जिला जेल में रिपोर्ट करनी थी। रामकुमार अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल आया हुआ था। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में कार्यरत एएसआई सतीश कुमार ने बताया रामकुमार वर्ष 2018 से अपनी पत्नी की हत्या करने के जुर्म में करनाल जेल में सजा काट रहा था। गत 10 फरवरी को वह करनाल जेल से 21 दिन की पैरोल पर अपनी बेटी के घर रहने के लिए खड़क सिंह फार्म आया हुआ था। गत रात रामकुमार अपने दोनों बेटे पंकज (14) व राजकुमार (13) के साथ कमरे में सोया था। सुबह करीब चार बजे अचानक कमरे की छत गिर गई, जिससे वे तीनों मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर रामकुमार का दामाद राजकुमार मौके पर पहुंचा और दोनों बच्चों व अपने ससुर को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला, जिसमें उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा बच्चों को मामूली चोटें आईं। वे तुरंत अपने ससुर रामकुमार को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में ले गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में दामाद राजकुमार के बयान पर इत्तफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले सौंप दिया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे पिता के जेल जाने के बाद अपनी बहन के घर ही रह रहे थे। इस हादसे में वे बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें