फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंबाला-हिसार हाईवे से टबरा गांव तक की सड़क का निर्माण शुरू, खर्च होंगे 35 लाख

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। हाईवे से टबरा को जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते डीडी शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अंबाला-हिसार हाईवे से टबरा गांव तक की सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। इस सड़क को बनाने पर 35 लाख रुपये की लागत आएगी। इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीणों की इस मांग को मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष रखा गया था। उन्होंने इस पर तुरंत सहमति दी। यह सड़क कई साल से खस्ताहाल थी, जिससे दस गांवों के लोग परेशान थे। टबरा गांव के लोग सड़क की बजाय खेतों से आने जाने लगे थे। अब सड़क चकाचक बनेगी। शुभारंभ से पहले ही ट्रकों में सड़क की निर्माण सामग्री मंगवाई गई। शुभारंभ करते ही इस पर काम आरंभ किया गया।
विज्ञापन

डीडी ने कहा कि 15 जून से पहले हल्का पिहोवा की सभी सड़कों को तैयार कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सभी विभागों को 15 जून तक सड़कों को मुकम्मल करने के निर्देश दिए हुए हैं। जय भगवान शर्मा ने कहा कि टबरा गांव की पहचान आज से एक विकासशील गांव के रूप में होगी। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अमन शर्मा, चिरंजीव गर्ग, अजय ढींगड़ा, अमित बंसल, खेम चंद गुर्जर, अमित, जगदीप कनेर, सतीश कौशल, निर्मल सिंह, वीरेंद्र शर्मा, मनदीप विर्क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें