फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल,120 शिकायतें पहुंचीं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू का मुख्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 120 के करीब छात्राओं ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को ईमेल भेजकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बाहरी युवकों पर पीछा करने और अशोभनीय टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

छात्राओं ने शिकायत में कहा है कि बाहरी युवक कारों और बाइकों पर परिसर में घूमते हैं। वे उनका पीछा करते हैं, अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं और कई बार रास्ता भी रोकते हैं। कुछ घटनाओं में हाथ पकड़ने तक की शिकायतें मिली हैं।
छात्राओं ने वाहनों के प्रवेश और निगरानी व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। उन्होंने आरएफआईडी और क्यूआर कोड व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया है। इससे केयू के और बाहरी लोगों की पहचान हो सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकायत के बाद छात्राओं को मिलने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल से कक्षाओं तक आने-जाने में उन्हें परेशानी होती है। परिवार और समाज के दबाव के कारण कई लड़कियां शिकायत करने से बचती हैं।
केयू के सीएसओ प्रो. डॉ. आनंद ने बताया कि उन्हें मेल मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सख्त कर दी गई है और लगातार गश्त कराई जा रही है। सीएसओ ने यह भी बताया कि शाम को महिला हॉस्टल के मुख्य द्वार तक निगरानी की जाती है और बाहरी व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें