फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र में सीएम मनोहर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में बढ़ाया देश का गौरव

Tue, 02 May 2023 04:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन मई को गांव बारना के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से सुबह 11.30 बजे तक, गांव थाना के पुराने ब्रहमसरोवर काम्पलेक्स में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और गांव कराह साहब के खेल मैदान नजदीक राजकीय मीडिल स्कूल में सायं 3.30 से सायं 5 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत किया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने महर्षि मार्केंडश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर दूसरे दिन शुरू किए जनसंवाद कार्यक्रम

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका कभी उनके आने पर पाबंदी लगाता था आज वही देश उनके स्वागत में पलक पावड़े बिछा रहा है। प्रधानमंत्री की साकारात्मक व दूरगामी सोच के चलते आज पूरी दुनिया बड़ी से बड़ी समस्या पर हमारे देश की ओर देखती है। यह विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यक्त किए। मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

महर्षि मार्केंडश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की
उन्होंने गांव धुराला, ज्योतिसर व अभिमन्युपुर में जनसंवाद कार्यक्रम किए, जिनकी शुरूआत शाहाबाद स्थित महर्षि मार्केंडश्वर मंदिर में पूजा अर्चना से की।गांव धुराला में उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दो साल बेहद कठिनाई के रहे और पूरी दुनिया कहने लगी थी कि इस बीमारी से भारत को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना रोधी दो दवाएं बनाई, जिससे हमारे नागरिकों को ही सुरक्षा कवच नहीं मिला बल्कि विदेशों के लोगों को भी बचाया।
विज्ञापन


प्रदेश में आधारभूत विकास की तरफ ध्यान दिया
अब दुनिया मान चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त देश बन चुका है और हर समस्या का सामना कर सकता है। कोरोना काल में प्रदेश में भी जहां सब कुछ ठप हो गया था वहीं सरकार ने अनेकों योजनाओं पर काम किया, जिनका आज लोगों को फायदा मिलने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में आधारभूत विकास की तरफ ध्यान दिया जा रहा है।

योजना के लाभ के लिए लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ता
सड़क तंत्र, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है। लोगों को किसी भी योजना के लाभ के लिए लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ता, सभी प्रकार के लाभ ऑनलाइन मिल रहे हैं। किसानों को उनकी सब्सिडी का पैसा उनके खातों में दिया जा रहा है। यही नहीं मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, स्कॉलरशिप योजना या अन्य कोई भी योजना हो उन सभी का पैसा डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खाते में सीधे तौर पर दिया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी है। 

एक-एक योजना पर किया संवाद, लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को धुराला, ज्योतिसर व अभिमन्युपुर में जनसंवाद किए, जिस दौरान सरकार की एक-एक योजनाएं गिनवाई तो वहीं इनका लोगों को मिल रहे लाभ पर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि अभी कई ओर भी योजनाएं सरकार के संज्ञान में है, जिन्हें जल्द अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को सहयोग कर आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनसमस्याओं को लेकर शिकायतें भी ली और भरोसा दिया कि एक-एक शिकायत पर कार्रवाई होगी। कार्यक्रमों के दौरान शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, राजनीतिक सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा पूर्व विधायक पवन सैनी, जिलाध्यक्ष रवि बतान सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें